फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में दो कैदियों की मौत से इस सुरक्षित जेल में मचा हड़कंप

Sun, 28 Jan 2018 09:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक दिन में दो कैदियों की मौत से सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली सेंट्रल जेल प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।  दो कैदियों की मौत का मामला जयपुर की सेंट्रल जेल से सामने आया है जहां शनिवार को उम्रकैद की सजा काट रहे एक बंदी की शनिवार को तड़के 4 बजे मौत हो गई तो शनिवार देर रात एक कैदी ने जेल परिसर में कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन



लालकोठी थाना पुलिस के अनुसार उम्रकैद की सजा काट रहे 66 वर्षीय कैदी वहीद जो कि शुगर और अल्सर की बीमारी से पीड़ित था जिसकी शनिवार को तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे जेल की डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया मगर उसकी हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

डिस्पेंसरी में ही फंदा लगाकर दी जान

सांकेत‌िक च‌ित्र
दूूसरा मामला शनिवार देर रात हुआ जहां जेल की डिस्पेंसरी में ही एक कैदी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला कैदी वृंदावन 25 पोक्सो के मामले में जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद था और काफी दिनों से डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित था। शनिवार को उसने डिस्पेंसरी के वार्ड नं.2 के कोने में लगी लोहे की खिड़की से लटककर अपनी जान दे दी। जेल प्रशासन की ओर से लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें