सरकार और चिकित्सकों के बीच हो रही खींचतान का खामियाजा मरीजों का उठाना पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों सहित स्वाइन फ्लू ने भी यहां पैर जमा रखे हैं और मरीज परेशान हो रहे हैं।
राजस्थान में चिकित्सक हड़ताल और स्वाइन फ्लू जैसी समस्याओं के कारण मरीजों की जान पर बनी हुई। सरकार के आॅफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे दो आरएएस अधिकारियों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। जबकि दो अधिकारियों का संदिग्ध माना गया है।
जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में स्थित इस प्रशिक्षण स्कूल में ट्रेनिंग ले रही पांच गर्भवती महिला अधिकारियों को इस स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाने के लिए यहां से शिफ्ट किया गया है।