फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

282 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों में इस वायरस का खतरा, अब तक जा चुकी हैं 235 जानें

Wed, 20 Dec 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
patient
विज्ञापन
सरकारी लापरवाही का खामियाजा आमजन को अक्सर उठाना पड़ता है, लेकिन एक विभाग की गलती के कारण यदि 282 प्रशासनिक अधिकारियों की जान पर बन आए तो यह चौंकाने वाला विषय है।
विज्ञापन


दरअसल जयपुर के आॅफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इन दिनों 282 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे है। लेकिन इस इंस्टीट्यूट में बीते कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इस कारण यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने आए चार अधिकारी स्वाइन फ्लू का शिकार हो चुके हैं। जिसमें एक महिला अधिकारी भी सम्मलित है।

सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद राजस्थान सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। मंगलवार को आनन-फानन में यहां प्रशिक्षण ले रहे 74 अधिकारियों की जांच कर नमूने एकत्रित किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच टीम भी मान रही है ये

swine flu
जांच करने वाली टीम का कहना था कि स्वाइन फ्लू प्रभावित की संख्या यहां बढ़ सकती है। इस कारण खतरा और बढ़ने से से पहले बचाव के उपाय करना बहुत ही जरूरी है।

गौरतलब है कि इस इंस्टीट्यूट में काम करने वाले एक महिला कर्मचारी की बीते सप्ताह स्वाइन फ्लू के कारण ही मौत हो चुकी है। लेकिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस इंस्टीट्यूट में बचाव के कोई उपाय नहीं ​किए गए हैं। राजस्थान में इस वर्ष स्वाइन फ्लू के कारण 235 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें