अचानक बदले मौसम के बाद बढ़ी सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह सीजन का पहला कोहरा भी जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में नजर आया है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार जयपुर के तापमान में बीते 12 घंटों में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नतीजतन ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए है। इससे पूर्व सोमवार को जयपुर सहित बीकानरे, चूरू व अन्य कई जिलों में बारिश हुई।
जिसके बाद सर्दी ने जोरदार दस्तक दी है। जैसलमेर और बाड़मेर में रविवार को भी बारिश हुई थी। जिसके कारण थार भी इन दिनों ठिठुर रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने में वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही अगले 48 घंटों में पुन: बारिश की संभावना बनी हुई है।