फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइटर प्लेन से गांव में गिरे फ्यूल टैंक के पार्ट, मचा हडकम्प

Fri, 08 Dec 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइटर प्लेन से गिरी सिलेंडरनुमा वस्तुएं ​
विज्ञापन
आसमान में उड़ रहे फाइटर प्लेन से फ्यूल टैंक के पार्ट गिरने की अनोखी घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जहां ये पार्ट गिरे वहां हडकम्प मच गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी जयपुर के नजदीक बस्सी की है। शाम को अचानक आसमान में उड़ रहे एक फाइटर प्लेन से एक के बाद तीन सिलेंडरनुमा वस्तुएं गिरी। इनकी लंबाई 10 फीट से भी अधिक बताई जा रही है। गनीमत रही कि ये सिलेंडर दूधली गांव, डूंगरवास के पास सूनसान इलाके में गिरे और उस वक्त वहां कोई नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। 

खेत में तेज आवाज के साथ गिरे इन सिलेंडरनुमा वस्तुओं को देखने केे लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची और इन्हें कब्जे में लिया। इस संबंध में वायुसेना से संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकते हैं फ्यूल टैंक के पुर्जें

- फोटो : file photo
प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि ये फ्यूल टैंक के पुर्जें हैं और फाइटर प्लेन में इनकी वजह से वजन ज्यादा हो रहा था। इस कारण इन्हें गिराया गया। ये इतने भारी थे कि एक को उठाने में आठ—10 आदमियों की जरुरत पड़ी।
दूसरी तरफ दुर्घटनावश इनके प्लेन से गिरने की भी बात सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें