फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भाजपा सरकार के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किल, जानें क्यों...

Thu, 30 Nov 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किरोड़ी सिंह बैंसला
विज्ञापन
जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दे भाजपा सरकारों के लिए अभी तक गलफांस बने हुए है। वहीं गुजरात व राजस्थान जैसे राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव और उपचुनाव की तैयारी है, लेकिन आरक्षण का विषय पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन


दरअसल गुजरात में पाटीदार तो राजस्थान में गुर्जर समुदाय भाजपा के लिए आरक्षण के मुद्दे पर चुनौती बन गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव होने है। लेकिन गुर्जर समुदाय अब सरकार पर आरक्षण के विषय पर केवल टाइम पास करने का आरोप लगा रहा है।

इधर गुर्जर समुदाय के नेताओं ने आगामी उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का निर्णय कर लिया है और आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।
विज्ञापन

उपचुनाव में अहम भूमिका में गुर्जर

वसुंधरा राजे
दरअसल आरक्षण की लंबे समय से मांग करे गुर्जर समुदाय के नेताओं की बुधवार को एक बार फिर से सरकार से हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है। इसी से नाराज गुर्जर नेता वार्ता बीच में छोड़कर आंदोलन की चेतावनी देते हुए निकल गए।

अब भाजपा नेतृत्व के सामने संकट पैदा हो गया है, ​यदि गुर्जर पुन: आंदोलन की राह पकड़ते है, तो आने वाले उपचुनाव में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। क्योंकि अजमेर व अलवर के लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में गुर्जर समुदाय खासा प्रभाव रखता है। वहीं मांडलगढ़ ​विधानसभा सीट की जीत-हार में भी गुर्जर अहम भूमिका निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें