फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

925 करोड़ लुटने से बचे, हो सकती थी देश की सबसे बड़ी डकैती, फायरिंग भी

Wed, 07 Feb 2018 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक्सिस बैंक
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बीती रात जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य ब्रांच में डकैती का प्रयास किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 13 बदमाशों ने रात्रि करीब 2.30 बजे जयपुर में एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में पहले यहां मौजूद निजी कंपनी के गार्ड को बंधक बनाया उसके बाद डकैती का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस के गश्ती वाहन और बैंक में मौजूद पुसिलकर्मी की बहादुरी से डकैती का विफल हो गई। पुलिस के अनुसार इस बैंक में करीब 925 करोड़ रुपए थे।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरें

सीसीटीवी तस्वीरें
जानकारी के अनुसार भीतर से पुलिसकर्मी ने यहां फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश डरकर मौके से फरार हो गए। जिस पुलिसकर्मी ने बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया उसका नाम कांस्टेबल सीताराम है। उसी के फायरिंग करने के बाद बदमशा भाग खड़े हुए।

यदि पुलिस​कर्मियों की सजगता नहीं होती तो बैंक लुट सकता था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस देश की सबसे बड़ी डकैती के प्रयास की वारदातों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

टीमें ​गठित की गई

सीताराम
इसके बाद जयपुर शहर के तमाम पुलिस ​अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें गाड़ी से उतरते हुए और गेट फांदकर अंदर जाते हुए दिख रहे है।

सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही आनन-फानन में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। लेकिन अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार इस डकैती के लिए बदमाशों ने कई दिनों तक रैकी भी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें