फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत-पायलट के अलावा ये तीसरा नेता कौन है जिसके अगला सीएम बनने के लिए लगाए जा रहे नारे

Mon, 05 Feb 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में दो लोकसभा एवं एक विधानसभा सीट पर कब्जा कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी को मिली इस जीत से जहां राजनीतिक विश्लेषक ये कयास लगा रहे हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बाजी मार सकती है तो वहीं राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आखिर कांग्रेस से सीएम पद का उम्मीदवार आखिर कौन होगा।
विज्ञापन



हालांकि उपचुनाव के नतीजे वाले दिन पीसीसी में सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भले ही लगे हों मगर इस समय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के समर्थक उन्हें राजस्थान के भावी सीएम के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इससे पहले गहलोत पायलट से भी जब पूछा गया कि क्या वो अगले सीएम बनने जा रहे हैं तो उन्होनें इस फैसले को पार्टी आलाकमान के उपर छोड़ने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया।

ऐसे ही अब डूडी से भी जब पूछा गया तो वो भी इस सवाल से बचते नजर आए। उन्होनें कहा कि पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं और मैं सीएम का उम्मीदवार बिल्कुल भी नहीं हूं। डूडी ने पायलट और गहलोत की बातों को दोहराते हुए कहा कि चुनावों के बाद कांग्रेस हाईकमान ही ये तय करेगा कि सीएम का चेहरा  कौन होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बजट सत्र में भाजपा को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

फाइल फोटो
आज राजस्थान में 14वीं विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के तौर पर कांग्रेस भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर ​घेरेगी। डूडी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के कर्ज माफी बेरोजगारी और स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरेगी और सरकार से हाथों हाथ ही जवाब भी मांगा जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें