फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कर्ज माफी पर सरकार से भिड़ा विपक्ष, जमकर हुई बहस

Mon, 12 Feb 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान के बजट में सीएम वसुंधरा राजे ने जैसे ही ब्याज और एकबारगी पचास हजार के कर्ज माफी की घोषणा की तो विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष पूरी तरह किसानों के कर्जे को माफ करने की मांग करने लगा। इसे लेकर जमकर बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए तो सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन


दरअसल बजट में घोषणा की गई कि राजस्थान में किसानों पर 30 सितंबर तक के 50 हजार तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज की माफ होगा। इससे राज्य सरकार पर आठ हजार करोड़ रुपए का भार आएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि ऋण राहत आयोग के गठन की घोषणा की। इस आयोग को पूर्णकालिक बनाने की तरह काम कर रहे हैं। इसमें किसान अपनी बात को रख सकेंगा। उसकी बात सुनी जाएगी, फिर मैरिट के आधार पर राहत प्रदान की जाएगी।  प्रतिपक्ष ने पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके चलते मुख्यमंत्री को अपना बजट भाषण रोकना पड़ा।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान विपक्ष ने इस कर्जे को पूरी तरह माफ करने के लिए कहा। प्रतिपक्ष के नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सरकार ने कर्जे की पूरी माफी के लिए कहा था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें