फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर को मिलेगी ऐसी ट्रेनिंग, बदल जाएगी उनकी दुनिया

Tue, 02 Jan 2018 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर - फोटो : demo
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनोखी पहल होने जा रही है। सरकार उनके स्किल डवलपमेंट के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम की तैयारी कर रही है ताकि वे सम्मानजनक ढंग से अपनी आजीविका चला सके। 
विज्ञापन


राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ट्रांसजेंडरों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग का कार्यक्रम शुरू करेगा। जिससे वे अपना जीवन यापन करने के लिए आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो सके। देश में संभवतया राजस्थान पहला राज्य है जो इस दिशा में कदम उठा रहा है। 

रोजगार प्रशिक्षण व सृजन कार्यक्रम जल्द ही शुरू होगा। इसमें ट्रेनिंग किस तरह देनी है और कौन—कौन से वोकेशनल कोर्स इनके लिए फायदेमंद होंगे, इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सेज पर रहेगा जोर

ट्रांसजेंडर - फोटो : demo pics
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से अधिक से अधिक ट्रांसजेंडर जुड़े, इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद उन्हें संबंधित उद्योगों में रोजगार दिलाने का प्रयास होगा। जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह के लाभ मिल सके।

जहां तक बात कोर्सेज की है, इनमें ब्यूटिशियन, कुकिंग, सिलाई और मेडिकल थेरेपिस्ट जैसे कोर्स शामिल होंगे। इस तरह के कोर्सेज के जरिए वे निपुण हो सकेंगे और समाज की मुख्य धारा में अपना योगदान कर सकेंगे।

गौरतलब है कि ट्रांसजेंडरों की समाज की मुख्य धारा से अलग जोड़कर देखा जाता है। न समाज उन्हें स्वीकार करता है न ही परिवार ऐसे में उनका जीवन यापन भी परेशानियों भरा हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें