फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री हमारी पुलिस! कार वाले को हेलमेट पहनने के लिए मजबूर कर डाला

Tue, 05 Dec 2017 09:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विष्णु शर्मा पीड़ित
विज्ञापन
पुलिस के बहादुरी के कारनामे हम अक्सर सुनते है। लेकिन पुलिस की कारगुजारिया भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसा ही कुछ राजस्थान पुलिस ने किया है। दरअसल भरतपुर में पुलिस ने एक कार चालक का चालान किया और वह इसलिए क्योंकि उसने कार चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


यह अजीबोगरीब वाक्या हुआ है विष्णु शर्मा नाम के शख्स के साथ। हुआ यूं कि विष्णु शर्मा बीते एक दिसंबर को भरतपुर से आगरा की ओर अपनी मारुति वैन में जा रहे थे। रास्ते में चिकसाना के नजदीक पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया। विष्णु के अनुसार उनके पास वाहन से सबंधित सभी कागजात थे। लेकिन पुलिस वाले उनका जबरन चालान बनाने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन

कार चलाते समय पहनते है हेलमेट

चालान
 जब बहसबाजी बढ़ी तो पुलिसकर्मियों ने कार चालक का हेलमेट नहीं पहनने के लिए 200 रुपए का चालान बना दिया। इस घटना के बाद से डरे विष्णु शर्मा कार चलाते समय भी हेलमेट पहनते है। हालांकि ऐसा करते हुए वे हंसी का पात्र बनते है। लेकिन शर्मा का कहना है कि ​वे फिर से चालान नहीं चाहते इसलिए हेलमेट पहनने लग गए है। वहीं इस घटना से अंजान पुलिस अधिकारियों का कहना है ​कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें