बच्चियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले कानूनी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यहीं कारण है कि अब सरकारें इन मामलों में सख्त सजा के तहत कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही हैं।
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा का कानून बनाया है। अब इसके बाद राजस्थान सहित अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहें हैं।
राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के अनुसार राजस्थान में भी फांसी की सजा वाला कानून जल्द ही बन सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश के कानून का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबंधित विभाग की एक टीम मध्य प्रदेश सरकार के इस कानून का अध्ययन कर रही है।