फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुए जज मिले यहां, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका...

Sat, 10 Feb 2018 09:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
घर से अचानक एक विशिष्ट न्यायधीश के लापता हो जाने से शुक्रवार को न्यायिक महकमे में हड़कंप का माहौल रहा। मामला जयपुर शहर के बजाज नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के न्यू शाखा स्थित सरकारी आवास में रहने वाले जज गजानंद शर्मा शुक्रवार को अचानक लापता हो गए थे। करीब 24 घंटे लापता रहे जज शर्मा आज सुबह जयपुर के नजदीक दौसा रेलवे स्टेशन पर मिले है। जिन्हें बजाज नगर थाना पुलिस जयपुर लेकर लौटी है। जज का लापता होना और फिर 24 घंटे बाद रेलवे स्टेशन पर मिलने की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। लेकिन जज गजनंद शर्मा के परिवार का कहना है कि शर्मा बीते कई दिनों से बीमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार है जज शर्मा

गजानंद शर्मा
लगातार दवाईयां लेने के कारण ही संभवत: ऐसा हुआ है कि वे घर से बिना बताए निकल गए और लौटे नहीं। गौरतलब है कि जज शर्मा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश प्रारंभ की। लेकिन दोपहर बाद तक जब शर्मा को कुछ पता नहीं लगा तो उनके बेटे कुलदीप शर्मा ने पिता के लापता होने की सूचना बजाज नगर थाने में दी।


जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश प्रारंभ की। जज गजानंद शर्मा वर्तमान में जयपुर के मिनी सचिवालय की एक विशेष कोर्ट में विशिष्ट न्यायधीश है। पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे है। हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनकी पत्नी के मुताबिक आज सवेरे करीब 8 बजे वह किचन में काम कर रही थी। तब गजानंद शर्मा घर से बाहर निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें