नए साल का जश्न मनाने निकले कई लोगों का अचानक ही यमराज से सामना हो गया और मौत करीब से होकर निकल गई। दरअसल जयपुर शहर में रात्रि करीब दस बजे उस वक्त हंगामा मच गया जब ट्रक ड्राइवर की सनक ने सैंकड़ों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।
पुलिस के अनुसार टाईल्स से भरे एक ट्रक ने जयपुर के कई किलोमीटर के क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। गुजरात की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले जयपुर के वियजपथ में सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। जिससे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक तेजी से ट्रक को दौड़ाते हुए बीटू बायपास की और ले गया।