फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग और फिर छत पर भागता रहा...

Fri, 02 Feb 2018 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
पैसों को लेकर की गई धोखाधड़ी एक व्यक्ति के लिए दर्दनाक मौत का कारण बन गई। दरअसल जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी ने पेट्र्रोल छिड़कर स्वयं को आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 5:30 बजे की जब राजस्थान पुलिस एकेडमी के नजदीक स्थित एक घर की छत से आग की लपटों के साथ चीखने की आवाजें सुनाई दी।

स्थानीय लोग जब मकान के नजदीक पहुंचे तो व्यापारी अशोक दुसाद आग की लपटों में घिरा हुआ था और छत पर इधर-उधर भाग रहा था। लोगों ने मदद करने का भी प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

फाइल फोटो।
पेट्रोल के कारण भड़की आग ले दुसास की जीवनलीला को समाप्त कर दिया था। घटना इतनी वीभत्स थी कि व्यापारी के शव को पहचान पाना भी मुश्किल था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस व अन्य विभाग के कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

वहीं पुलिस ने जब व्यापारी के मकान में उसके कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें व्यापारी ने चार लोगों के खिलाफ करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं व्यापारी के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें