जानकारी के मुताबिक, सुबह जब अस्पताल का दूसरा स्टाफ पहुंचा, तो पीड़िता ने महिला नर्स को अपनी आपबीती बताने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे धमका कर चुप करवा दिया। जब पीड़िता का पति पहुंचा, तब उसने उसने पूरा घटनाक्रम लिखकर अपने पति को बताया। तब जाकर मामला सामने आया।
महिला ने पति को बताई आपबीती
घटना को लेकर महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसके पत्नी की सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद वो शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। रात में करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वो अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। रात में महिला का ऑपरेशन हो गया। जब सुबह वो फिर से अस्पताल आए, तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण वो बोल नहीं सकती थी।