फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट एरिया छापा मामले में सरकार को राहत

Mon, 01 May 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस की कार्रवाई के बाद हुए हादसे को लेकर सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने भरतपुर में गत दिनों रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी के दौरान दो लड़कियों के तालाब में कूद जाने के बाद स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए सरकार से मामले को लेकर स्पष्टिकरण मांगा था जिसके बाद सरकार ने 24 मार्च को मामले की जांच संभागीय आयुक्त को सौंप दी थी।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया और सरकार की तरफ से पेश किए गए जवाब पर संतुष्टि जताई है।  गौरतलब है कि राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने रेड लाइट इलाके मे छापेमारी की कार्रवाई की थी। पुलिस की रेड से बचने के लिए तीन लड़कियों ने तालाब में छलांग लगा दी थी जिसमें तीन में से दो की मौत हो गई जबकि एक को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें