राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस की कार्रवाई के बाद हुए हादसे को लेकर सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने भरतपुर में गत दिनों रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी के दौरान दो लड़कियों के तालाब में कूद जाने के बाद स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए सरकार से मामले को लेकर स्पष्टिकरण मांगा था जिसके बाद सरकार ने 24 मार्च को मामले की जांच संभागीय आयुक्त को सौंप दी थी।
न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया और सरकार की तरफ से पेश किए गए जवाब पर संतुष्टि जताई है। गौरतलब है कि राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने रेड लाइट इलाके मे छापेमारी की कार्रवाई की थी। पुलिस की रेड से बचने के लिए तीन लड़कियों ने तालाब में छलांग लगा दी थी जिसमें तीन में से दो की मौत हो गई जबकि एक को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया था।