राजस्थान सरकार को मिली एक खूफिया रिपोर्ट और चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के एक बयान के कारण हड़ताल को राजनीतिक रंग मिलने लगा है। कालीचरण सराफ का कहना है कि सेवारत संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी की हठधर्मिता के कारण हड़ताल हो रही है।
सराफ का कहना है कि संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों की उनसे बात हुई है कि वे हड़ताल नहीं चाहते। उन्होंने एक खूफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को मिली रिपोर्ट के अनुसार डॉ. अजय चौधरी किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर इस हड़ताल को जारी रखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की ओर से की जा रही इस हड़ताल में दस हजार से ज्यादा चिकित्सक शामिल है। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है।