फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मौत के लिए जिम्मेदार दो अधिकारी निलंबित, पीड़ितों को दिया गया मुआवजा

Fri, 03 Nov 2017 08:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मुआवजा राशि दी गई
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बीते 31 अक्टूबर को शादी समारोह में सम्मलित होने आए 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुए इस हादसे का जिम्मेदार सरकार ने दो  अधिकारियों को मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने शाहपुरा के एक्सईन पीएल यादव व विराटनगर के एईएन आर के परेवा के निलंबित कर दिया है। हालांकि शाहपुरा हादसे के लिए गठित  कमेटी  की जांच रिपोर्ट अभी नहीं है। निलंबन की यह कार्रवाई प्राथमिक तौर पर की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में बार बार लग रही आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष व डिस्कॉम की ओर से दस—दस लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी गई। सरकार की ओर से उप मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, डिप्टी स्पीकर राव राजेन्द्र सिंह व अन्य लोगों ने 13 मृतकों के परिवारजन को सहायता राशि के चेक सौंपे। वहीं बृहस्पतिवार को राजस्थान में तीन और जगह से ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की खबरें आयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें