राजस्थान सरकार ने जिस आईएएस अफसर को चर्चित खान महाघूस कांड में सस्पेंड किया था, उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर प्रमोशन दिया है।
राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर दो आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना की है। इनमें आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अशोक सिंघवी को इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में महानिदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। जबकि एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार को राजस्थान रोडवेज का अध्यक्ष बनाया गया है।
आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी राजस्थान के खान विभाग के चर्चित महाघूस कांड में आरोपी है। दो साल के निलंबन के बाद सरकार ने उन्हें पिछले महीने ही बहाल किया था। तब से वे पदस्थापना के आदेशों का इंतजार कर रहे थे।