फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी महिलाकर्मी इसलिए ले सकेंगी दो साल की छुट्टी, जानें

Wed, 23 Aug 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
परिवार के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी हमेशा से ही पुरुषों की तुलना में अधिक रही है। चाहे वह गृहणी हो या नौकरीपेशा। इस कारण सरकार नौकरीपेशा महिलाओं को और अधिक राहत देने के लिए कदम उठा रही है।
विज्ञापन


नौकरीपेशा महिलाओं की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष की छुट्टी (सीसीएल) का तोहफा सरकार जल्द ही दे सकती है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अब कभी भी राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसकी घोषण कर सकती हैं। हालांकि राजे ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस तोहफे की घोषणा वर्ष 2015 में की थी। लेकिन अभी तक यह घोषणा केवल कागजों में ही रही है।
विज्ञापन


अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही महिला कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह प्रस्ताव केन्द्र सरकार की योजना के अनुरूप ही है। इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

संतान के 18 वर्ष तक के होने के बीच कभी भी ले सकेंगी लाभ

सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
प्रस्ताव के अनुसार महिला कर्मचारी सीसीएल का लाभ टूकड़ों में भी ले सकती हैं। लेकिन छुट्टी कम से कम 15 दिन की लेनी होगी और इसका लाभ एक साल में तीन बार ही लिया जा सकेगा। साथ ही केवल 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चे की देखभाल के लिए ही यह अवकाश प्रस्तावित होगा।

जानकारी के इस अनुसार इस प्रस्ताव को मंजूरी देने में समय इसलिए लगा क्योंकि इसके अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख था कि जिस महिला कर्मचारी को अवकाश दिया जा रहा है उसके स्थान पर किसी और की नियुक्ति की जाए या नहीं। लेकिन यह उपर्युक्त उपाय नहीं लगा। इसके अतिरिक्त अन्य कई संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें