फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन पीने को मिलेगा दूध

Mon, 12 Feb 2018 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन पीने को दूध दिया जाएगा। यह योजना राजस्थान में लागू की जा रही है। 

विज्ञापन


इसकी घोषणा आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में की। राजे ने आज राजस्थान विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना में बच्चों को दूध भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके तहत राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन  पोषाहार के रूप में दूध दिया जाएगा। यह पहली बार लागू होगा। इस योजना का संचालन प्राथमिकता से पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत महिला दुग्ध समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के लिए 250 करोड़ रुपए प्रावधान रखा गया है। 

अभी इस योजना के तहत रोटी सब्जी, चावल दाल, खिचड़ी दी जाती है। मेन्यू हर दिन का अलग रहता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें