बीते दो दिनों से सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में केवल एक की मुद्दा छाया हुआ है। वह है राजस्थान सरकार का एक बिल है जो कानून बनने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों का कवच बनेगा और मीडिया की आजादी पर चोट होगा।
इसी के चलते राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नए-नए नाम से पुकारा जा रहा है। जहां सोशल मीडिया पर वह तुगलकी महारानी के नाम से ट्रेंड हो रही है। तो आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने उन्हें महिला किम जोंग कहा है।
इधर, राजस्थान सरकार के मंत्री इस तुगलकी बिल के बचाव में आ गए है। रविवार को राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सफाई दी कि यह अध्यादेश भ्रष्ट लोकसेवकों को संरक्षण देने के लिए नहीं अपितु ईमानदार लोकसेवकों की छवि को बचाने के लिए है।