स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्दनेजर भरतपुर में प्रस्तावित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के राज्य सरकार ने स्थानातंरण करने का फैसला किया है। कार्यक्रम के स्थान में बदलाव क्यों किया गया अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
नए आदेशों के अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन भरतपुर में तय था, जिसे अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार खुद सीएम वसुंधरा राजे ने अधिकारियों के इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की है।
गौरतलब है कि हर साल राज्य सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य के किसी न किसी शहर में आयोजित किया जाता है, जिसे देखते हुए इस बार यह कार्यक्रम भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित होना था, मगर अब यह कार्यक्रम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।