फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strike: सरकार ने निकाली डॉक्टरों की भर्ती, इतनी मिलेगी तनख्वाह

Tue, 07 Nov 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में करीब 10 हजार सरकारी डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के बाद अब सरकार ने इस बिगड़ती व्यवस्था से निपटने की तैयारी कर ली है। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले के राजकीय चिकित्सालयों में कार्य करने के इच्छुक निजी चिकित्सकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। 
विज्ञापन


जयपुर जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जयपुर जिले में वॉक-इन-इंटरव्यू के द्वारा डॉक्टरों को भर्ती कर उनका पदस्थापन किया जाएगा। इन डॉक्टरों को प्रतिमाह 56 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक चिकित्सक जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 60 में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उनको प्रार्थना पत्र के साथ अपनी डिग्री और एमसीआई के रजिस्ट्रेशन की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। 
 
विज्ञापन

आज रात तक हो जाएगा फैसला

हड़ताल समाप्त होने की उम्मीद में डॉक्टर के रूम के बाहर बैठे मरीज और उनके परिजन - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले गत रविवार की रात को सेवारत चिकित्सकों की चिकित्सा मंत्री से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार से प्रदेश भर में चिकित्सक हड़ताल पर है। इस हड़ताल से लाखों मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से कुछ इंतजाम अवश्य किए गए लेकिन वे नाकाफी ही साबित हो रहे हैं।

वहीं अब राजस्थान के मुख्य सचिव अशोक जैन की ओर से वार्ता की पहल किए जाने के बाद समस्या का हल जल्द ही निकलने की उम्मीद है लेकिन मरीजों को हो रही परेशानी और आगे भी वार्ता विफल होने के मद्देनजर सरकार ने वैकल्पिक तौर पर नए डॉक्टर्स की भर्ती करने का फैसला लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें