फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत सरकार ने 30 आईएएस अधिकारियों के तबादला किया

Sun, 09 Feb 2020 10:59 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार को 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को वन और पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि इस पद पर कार्यरत श्रेया गुहा को पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


संदीप वर्मा को राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया। उनकी जगह राजेश कुमार यादव को पीएचईडी और भूजल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 

अजमेर में राजस्व बोर्ड के सदस्य प्रवीण गुप्ता को जयपुर में विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधान सचिव अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें डिस्कॉम और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। कुंजी लाल मीणा को खान और पेट्रोलियम विभाग का प्रभार दिया गया। वह ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव थे। उमरदीन खान, नम्रता वृष्णि और हिमांशु गुप्ता को क्रमशः झुंझुनू, डूंगरपुर और जालोर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें