फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में सौंपा जब ये पर्चा तो उखड़ गए मंत्री, ये लिखा था इसमें

Sun, 10 Dec 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से मिलते बेरोजगार युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में आज मंत्री के सामने एक अजीब वाकया हुआ। पिछले चार दिनों से अनशन कर रहे बेरोजगारों ने उन्हें हाथ में एक पर्चा थमा दिया, जिसमें भाजपा का बहिष्कार करने की चेतावनी लिखी हुई थी। ये देख मंत्री उखड़ गए, हालांकि बाद में उन्होंने उच्च स्तर पर अवगत करवाने की बात कही।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर का है। यहां बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की है। इस सरकार के राज में बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकार जानबूझकर भर्तीयां अटका रही है। इससे गुस्साए अनशनकारियों ने आज तबीयत बिगड़ने पर भी अनशन तोड़ने से साफ इनकार कर दिया। उपने यादव ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि आज सभी लोग शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा के बहिष्कार के पर्चे बांटने की शुरुआत की। ये पर्चा देवनानी ने जैसे ही देखा तो वे एकबार तो उखड़ गए। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में नहीं है वह मुख्यमंत्री को इस संबंध में अवगत करवा देंगे। यादव ने बताया कि प्रमुख रूप से रीट लेवल द्वितीय के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर नियुक्तियां दिलवाने, सैकण्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती का परिणाम जारी करवाने, एलडीसी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलवाने की मांगें सरकार से की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें