राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के तहत जेडीए पोलो ग्राउंड में बुधवार को आर्मी पैजेंट व इंडियन एयरफोर्स शो आयोजित किया गया। शो में जवानों के साहस की कहानी नजर आई। समारोह में आर्मी पैजेंट की की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद एयर वारियर्स कंटीन्यूटी ड्रिल हुई। होर्स ट्रिक राइडिंग शो में घोड़ों में कमाल का तालमेल देखने को मिला। घोड़ों पर सवार जवानों का संतुलन और एकाग्रता देखते ही बन रही थी। इसके बाद आर्मी सिम्फनी बैंड के संगीत पर प्रस्तुति दी। पैरा कमांडोज शो आयोजित किया गया। शो में होस्टेड रेस्क्यू, फ्री फाल डेमो, आर्टिलरी गन ड्रिल को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद मद्रास रेजीमेंट ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। इसके बाद टारनाडोज की ओर से पैरा मोटर शो और मोटर साइकिल डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद शाम को अल्बर्ट हाल पर फैशन शो आयोजित किया गया। इस शो में माडल्स ने बीबी रसेल के बनाए आउटफिट पहनकर रैम्प वाक की। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भुटान की राजमाता थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थी।