राजस्थान के छह जिलों के पंचायत चुनाव में सतारूढ़ कांग्रेस को अच्छी जीत हासिल हुई है। इन जिलों की 1564 पंचायत सीटों में से कांग्रेस ने 670 तो भाजपा ने 551 सीटें जीती हैं। इन जिलों में तीन चरणों में मतदान हुआ था।
राजस्थान के छह जिलों में पंचायत चुनाव की मतणगना शनिवार सुबह शुरू हुई। रात करीब 9.30 बजे तक आए नतीजों के अनुसार जोधपुर जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली थी। वहीं 1564 पंचायत समितियों की सीटों में से 670 पर कांग्रेस ने और 551 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
छह जिलों की 1526 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जिला मुख्यायलों पर शुरू हुई। रात करीब 9.30 बजे तक इनमें से कांग्रेस ने 670 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 551, आरएलपी ने 40, बसपा ने 10 व एनसीपी ने दो सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 250 सीटों पर जीत दर्ज की।
जिला परिषद में भी कांग्रेस को ज्यादा सीटें
राजस्थान निर्वाचन आयोग के अनुसार जिला परिषद की कुल 200 सीटों में से कांग्रेस ने 99,भाजपा ने 90, बसपा ने 3 तो निर्दलीयों ने 8 सीटें जीती हैं।
26 अगस्त, 29 अगस्त व 1 सितंबर को भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर व सिरोही में मतदान हुआ था। तीन चरणों में हुए चुनाव में छह जिला परिषदों की 200 सीटों, 78 पंचायत समितियों की 1564 सीटों के लिए वोट पड़े थे।