फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोरोना की चपेट में आए सीएम अशोक गहलोत, एक दिन पहले पत्नी हुई थीं संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 09:55 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का कहर देश के हर राज्य में पसरता जा रहा है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल हैं। इस लिस्ट में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी जुड़ गया है। वह भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। बता दें कि एक दिन पहले ही अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में चले गए थे।

विज्ञापन


गहलोत ने ट्वीट में लिखी यह बात
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें