गुर्जर आरक्षण का विवाद निपटाने के लिए आरक्षण के नए फार्मूेले पर आज कैबिनेट की बैठक में विचार हुआ।
राजस्थान में कैबिनेट की बैठक आज जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुर्जर आरक्षण समेत कुल 14 मामलों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कैबिनेट में गुर्जर आरक्षण और सरकारी नौकरियों में भर्ती पर विचार हुआ।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने गुर्जर आरक्षण का मामला सुलझाने के लिए मौजूदा ओबीसी आरक्षण में गुर्जर समेत पांच अन्य जातियों को आरक्षण देने के साथ ही एक फीसदी अलग से अति पिछड़ा वर्ग के नाम से श्रेणी बनाकर आरक्षण देने का सुझाव दिया है। इस पर भी बैठक में विचार किया गया। साथ इस विवाद के चलते राज्य में सरकारी विभागों में अटकी भर्ती के मामले में भी विचार किया और इसके लिए रास्ता निकालने पर विचार हुआ।