गोवंश की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए केबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए हैं।
राजस्थान में आज केबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गोतस्करी की रोकथाम के लिए नियमों में संशोधन, विभिन्न संस्थाओं को जमीन आवंटन और ओबीसी आरक्षण के प्रावधानों में स्पष्टीकरण को लेकर निर्णय हुए।
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि गोवंश की तस्करी को रोकने के सरकार सख्त कदम उठाएंगी। इसके तहत मौजूदा नियमों में संशोधन का निर्णय किया है। गोतस्करी में लिप्त वाहन को आबकारी अधिनियम की तरह जब्त किया जाएगा और प्राधिकृत अधिकारी को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अधिकार सौंपने का निर्णय किया है।