राजस्थान में उपचुनावों के घमासान के बीच कला का एक अनूठा नजारा देखने को मिला है।
अजमेर के तीर्थ नगरी पुष्कर निवासी सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी कला का प्रदर्शन कर मतदाताओं से मतदान की अपील की है। उन्होंने सेंड आर्ट के जरिए लोगों से देश हित में मतदान अवश्य करने का संदेश दिया।
रावत ने यहां पर रेत से ईवीएम मशीन बनाई और देश के लिए मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि रावत समय समय पर सेंड आर्ट के जरिए संदेश देते रहते हैं। सामाजिक कार्य के लिए उन्हें कई बार जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।