फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान उपचुनाव : कांग्रेस ने बिगाड़ा बीजेपी की 15 विधानसभा सीटों का समीकरण, जानिए कैसे

Thu, 01 Feb 2018 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लहराए झंडे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर और अलवर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजों ने यहां राजनीतिक समीकरण बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में 17 विधानसभा क्षेत्र की सीटें आती हैं। उपचुनाव नतीजों की बात करें तो यहां अजमेर और अलवर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। ऐसे में इन निर्वाचन क्षेत्रों में यदि बीजेपी के प्रभाव वाली विधानसभा सीटों की बात करें तो इनकी संख्या 15 हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इन 15 विधानसभा की सीटों पर बीजेपी को नुकसान हुआ है और अब इनके मतदाता भी कांग्रेस की तरफ रुख कर चुके हैं।

अब माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव जो कि सत्ता का फाइनल माने जा रहे हैं उन्हें देखते हुए बीजेपी की सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। गौरतलब है कि उपचुनाव में बीजेपी की 15 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को लुभाने की जिम्मेदारी बीजेपी संगठन की ओर से 15 मंत्रियों को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं इन विधानसभा सीटों का गणित

जश्न जीत का - फोटो : Amar Ujala
अजमेर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, केकड़ी, मसुदा, और दूदू की विधानसभा सीटें बीजेपी के पास हैं। यहां केवल नसीराबाद विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। अब उपचुनाव के नतीजों पर गौर करें तो यहां कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली विधानसभा सीटों पर बढ़त बना ली है।

अलवर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, बहरोड़, किशनगढ़ बांस, मंडावर, रामगढ़ और तिजारा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। यहां केवल राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर एनपीपी के विधायक हैं। वहीं, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पहले से ही बीजेपी के खाते में दर्ज थी, जो अब पूरी तरह से कांग्रेस के हाथ में आ चुकी है।

गौरतलब है कि अलवर और अजमेर लोकसभा सीट सहित मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बीजेपी की हाथ में रही हैं। अब यहां कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें