फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं के लिए ETPBS

Sat, 20 Jan 2018 06:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को लोकसभा सीट अलवर और अजमेर व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन


आज राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी भगत अलवर पहुंचे और राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस की ओर से भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन लगाने का आरोप लगाकर शिकायत सौंपी गई। अश्विनी भगत ने सभी राजनीतिक पार्टी और प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान होने वाले खर्च के रजिस्टर के रखरखाव को कहा, ताकि समय पर खर्च की रिपोर्ट जमा हो सके। इस दौरान भगत ने कहा कि राजस्थान में पहली बार आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम ( ETPBS) शुरू किया गया है। इसके जरिये डाक मतपत्रों के पहुंचने में लगने वाले समय में कमी की जा सकेगी।

बताया जा रहा है कि अकेले अलवर में 9223 आर्म्ड फोर्सेज के मतदाता हैं जिनमें 59 महिला मतदाता भी शामिल हैं। इसका फायदा अजमेर और मांडलगढ़ के आर्म्ड फोर्सेज में काम करने वाले मतदाताओं को भी मिलेगा। साथ ही, राजस्थान में पहली बार वीवीपैट का उपयोग भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें