फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में वोटिंग शुरू, 39 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य

Mon, 29 Jan 2018 08:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 39 लाख वोटर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान शुरू हो गया है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


राजस्थान में इसी साल दिसंबर में विधानसभा के चुनाव है और ऐसे में ये उपचुनाव सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों के लिए काफी अहम है। दोनों ही दलों के दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। इन उपचुनावों को सत्ता के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है। 

तीनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और जीत के लिए दोनों ने पूरा जोर लगा रखा है। आज आखिरी दिन भी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और दिग्गज अशोक गहलोत के लिए ये भी ये चुनाव  काफी अहम है। गुजरात के बाद यहां भी गहलोत से जादू की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना 1 फरवरी को होगी

इन उपचुनाव में 39 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना 1 फरवरी को होगी। 

जहां तक बात मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शक्तिसिंह हाड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से विवेक धाकड़ मैदान में हैं। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के रामस्वरूप लांबा के सामने कांग्रेस के रघु शर्मा हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र में यादव कार्ड खेला है। यहां भाजपा के जसवंत यादव का मुकाबला कांग्रेस के करणसिंह यादव से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें