अलवर के कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में विधानसभा एक और लोकसभा की दो सीटों के लिए हुई बंपर वोटिंग ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। उधर, कांग्रेस मतदाताओं के उत्साह को देखकर खुश नजर आ रही है। हालांकि जनता का फैसला एक फरवरी को सामने आएगा।
उपचुनाव में तीनों ही स्थानों पर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव में अधिक वोटिंग होना आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में भाजपा खेमे में चिंता नजर आ रही है। मतदान के बाद पार्टी पदाधिकारी जीत का दावा तो कर रहे है, लेकिन वे परिणामों को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, अलवर में 60, अजमेर मे 65 फीसदी तथा मांडलगढ़ में 75 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की सूचना है।