फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: बंपर वोटिंग से भाजपा में चिंता, कांग्रेसियों ने रिजल्ट से पहले किया डांस और बांटी मिठाई

Mon, 29 Jan 2018 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर के कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा एक और लोकसभा की दो सीटों के लिए हुई बंपर वोटिंग ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। उधर, कांग्रेस मतदाताओं के उत्साह को देखकर खुश नजर आ रही है। हालांकि जनता का फैसला एक फरवरी को सामने आएगा। 
विज्ञापन


उपचुनाव में तीनों ही स्थानों पर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव में अधिक वोटिंग होना आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में भाजपा खेमे में चिंता नजर आ रही है। मतदान के  बाद पार्टी पदाधिकारी जीत का दावा तो कर रहे है, लेकिन वे परिणामों को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, अलवर में 60, अजमेर मे 65 फीसदी तथा मांडलगढ़ में 75 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की सूचना है। 
 
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया डांस - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस बंपर वोटिंग से खुश है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है। यह फैसला केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आएगा। अलवर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मतदान के बाद मिठाइयां बांटी। यहां कांग्रेस कार्यालय में ढोल बजे और कार्यकर्ताओं ने डांस किया। 

गौरतलब है कि अलवर में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। यहां पर भाजपा के जसवंत यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है। दोनों ही दलों ने यहां यादव कार्ड खेला है। यहां पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ है। 

इसी तरह अजमेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरुप लांबा और कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा में मुकाबला है। जबकि मांडलगढ से भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा और कांग्रेस ने विवेक धाकड़ को मैदान में उतारा है। यहां पर एक निर्दलीय गोपाल मालवीय के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणात्मक होने की बात कही जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें