फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Result: अब के मैरिट लिस्ट ही ढूंढते रह जाओगे!

Sat, 13 May 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम रविवार या सोमवार को जारी हो सकता है। इस बार कुछ ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। मैरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


इस तरह का प्रयोग बोर्ड की ओर से किए जाने के कुछ कारण है। पिछले कुछ सालों में परिणामों व उसमें वरीयता सूची को लेकर बोर्ड विवादों में घिरता रहा है। सबसे ज्यादा विवाद तो पिछले साल हुआ था। गत वर्ष एक ही स्कूल के कई विद्यार्थियों का नाम वरीयता सूची में आने के चलते भारी हंगामा हुआ था। तब बोर्ड ने पूरे मामले की जांच एसओजी को सौंपी थी। 

इस बार राजस्थान बोर्ड के परिणाम जारी करने की शुरुआत बारहवीं की विज्ञान व वाणिज्य विषय के परिणाम से होगी। परीक्षा परिणाम सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें