फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंटेलीजेंट स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी डवलप करेगा राजस्थान बोर्ड

Wed, 03 May 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सैकण्डरी परीक्षा-2016 में जिलेवार प्रथम बीस स्थान और प्रवेशिका परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करेगा।
विज्ञापन


स्टूडेंटस के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से संभाग स्तर पर छः दिवसीय व्यक्तित्व उन्नयन एवं सम्प्रेषण कौशल शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन 9 शिविरों में राज्य के 33 जिले के 2130 विद्यार्थी भाग लेंगे। ये शिविर 10 मई से प्रारम्भ होंगे और इनका समापन 15 मई को होगा। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि बोर्ड का मानना है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल परीक्षा के आधार पर ही प्रतिभाशाली न हो, अपितु उन्हें उनके व्यक्तित्व के उन पक्षों के विकास का भी पूर्ण अवसर प्राप्त हो जो उन्हें उनके विद्यालय के कार्यक्रमों के जरिये प्राप्त नहीं हो रहे।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इन कमियों को दूर कर उन्हें सामाजिक रूप से अधिक स्वस्थ, सूक्ष्म बनाने तथा उनमें सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, अन्वेषण प्रवृति आदि गुण विकसित करने के लिए इस प्रकार के शिविर की आवश्यकता महसूस की गई। इन शिविरों के माध्यम से ये सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी एक साथ रहते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारेंगे। चौधरी ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 से रात्रि 9:45 बजे तक पांच सत्र होंगे। प्रथम सत्र में प्रार्थना, ध्यान, योग, चिंतन और जीवन विज्ञापन संबंधी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


द्वितीय सत्र में सृजन एवं अभिव्यक्ति सत्र होगा, इसमें समूह चर्चा, हिन्दी व अंग्रेजी में सम्प्रेषण, ब्रेन स्टोर्मिंग, सृजनात्मक गतिविधियों से संबंधित खेल एवं क्रियाएं, स्वप्रेरित अधिगम और व्यवहार परिमार्जन का अभ्यास होगा। तृतीय सत्र अन्वेषण एवं सौन्दर्य सत्र होगा। चतुर्थ सत्र प्रतिपुष्टि एवं नियोजन सत्र और पांचवा सत्र समय एवं संसाधन प्रबंधन कौशल के परिप्रेक्ष्य में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें