उपचुनावों में मिली हार के बाद भाजपा के नेता और मंत्री एक-दूसरे पर ही जुबानी हमले करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की ही बात करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल कुछ दिनों पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक आॅडियो वायरल हुआ था। आॅडियो उपचुनाव से ठीक पूर्व का है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व बदलने की आवश्यकता है।