फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आज 5 विधानसभा क्षेत्रों में BJP की जनाक्रोश सभाएं, पूनिया-त्रिवेदी गहलोत सरकार पर बोलेंगे हमला

Wed, 04 Jan 2023 10:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ चल रही बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा के तहत आज 5 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं होंगी। मुख्य वक्ता के तौर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी दिल्ली सरकार पर हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की जन आक्रोश सभा आज - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी लगातार आक्रमक हो रही है। 10 जनवरी तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं पूरा करने का टास्क पार्टी लेकर पार्टी चल रही है । आज 5 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश सभा रखी गई है।

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज विराटनगर और जमवा रामगढ़ में जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। विराटनगर में उनके साथ सांसद बाबा बालक नाथ और जमवारामगढ़ में प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल मौजूद रहेंगे। पूनिया बहरोड़ में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह को भी संबोधित करेंगे।


अलवर के बहरोड़ में कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन करेंगे पूनिया

तय कार्यक्रम के मुताबिक पूनिया सुबह जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 11 बजे जमवारामगढ़ में, दोपहर 12:15 बजे विराटनगर में  जनाक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 2 बजे बहरोड़ में धर्मचंद गांधी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। सतीश पूनिया 5 और 6 जनवरी को वागड़ क्षेत्र में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित करने जाएंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की टोंक में जन आक्रोश सभा

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की बुधवार को जयपुर में बगरू और टोंक विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश सभा रखी गई हैं। बगरू में उनके साथ पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और टोंक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना मौजूद रहेंगे। टोंक सचिन पायलट का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चली खींचतान और इसके विकास कार्यों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी त्रिवेदी तीखा हमला बोलने की तैयारी में हैं। 


बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता 

इससे पहले सुबह 10:15 बजे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता बुलाई है। प्रेस वार्ता में राजस्थान की गहलोत सरकार की 4 साल में नाकामियों, बढ़ते अपराध, तुष्टीकरण, बेरोजगारी, युवा और किसानों के मुद्दे, गहलोत-पायलट खेमे में खींचतान, विकास के कामों और केंद्रीय योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें