अपने आप को सुपर पावर कहलाने वाले देश भी भारतीय सेना का लोह मानते हैं। इसी का नतीजा है कि रूस और फ्रांस सरीखे देशों की सेनाएं भी भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास कर चुकी हैं।
अब इसी क्रम में ब्रिटेन के सैनिक भी बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे। इस युद्धाभ्यास को अजय वॉरियर-2017 नाम दिया गया है। एक दिसंबर से प्रारंभ हो रहे इस युद्धाभ्यास भारत और ब्रिटेन के 120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
ब्रिटिश सैनिक बुधवार सुबह विशेेष विमान से जयपुर पहुंचे और शाम को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे। यहां भारतीय सेना ने उनका शानदार स्वागत किया।