फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान क्रिकेट पर लगा ग्रहण आज हो जाएगा समाप्त!

Mon, 11 Dec 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
विज्ञापन
बीसीसीआई और ललित मोदी के कारण बीते करीब चार वर्षों से राजस्थान में क्रिकेट पर ग्रहण लगा हुआ। उम्मीद की जा रही कि बीसीसीआई की आज होने वाली विशेष साधारण सभा की बैठक में राजस्थान क्रिकेट ऐसोसिएशन पर लगे बैन को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2014 में बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच ठन गई थी। परिणामस्वरुप बीसीसीआई ने यह शर्त रखी थी कि जब तक आरसीए से ललित मोदी बाहर नहीं होते तब तक राजस्थान में क्रिकेट पर बैन रहेगा। 
विज्ञापन

मोदी के विरोधी गुट ने जीत दर्ज की थी

डेमो इमेज
इसी का नतीजा रहा कि इंटरनेशन क्रिकेट के साथ आईपीएल के मैच भी जयपुर में तभी से बंद है। लेकिन कुछ माह पूर्व हुए आरसीए के चुनाव में मोदी के विरोधी गुट ने जीत दर्ज की। इसके बाद ललित मोदी ने नागौर​ क्रिकेट ऐसोसिएशन से इस्तीफा देकर अपने आप को आरसीए से अलग ​कर लिया। उसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही आरसीए से बैन हट सकता है।

 उम्मीदों को बल तब और मिला जब कुछ दिन पूर्व बीसीसीआई से जुड़े कुछ अधिकारी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व हुए आरसीए के चुनाव में ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें