फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री बोले 'हम जमीन से तेल निकालने वाले रेगिस्तान से पानी भी निकाल लेंगे'

Tue, 16 Jan 2018 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाड़मेर की जनता को संबोधित करते पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन
बाड़मेर में रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मरूप्रदेश की जनता के बीच उम्मीदों का सागर खोलकर रख दिया। पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने बाड़मेर की जनता से वादा किया कि उनका मंत्रालय यहां के लोगों को पानी की समस्या से भी निजात दिलाएगा।
विज्ञापन



प्रधान ने रिफाइनरी कार्य योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ना सिर्फ बाड़मेर में तेल उत्पादन का ही कार्य करेगा बल्कि यहां पानी के जितने भी संसाधन हैं उनको भी 'रिफाइन' करके इस इलाके को पेयजल उपलब्ध कराएगा। उन्होनें कहा कि मंत्रालय ने इसके लिए भी कार्य योजना तैयार की है जिसके लिए राज्य सरकार का सहयोग लिया जाएगा। 

पेट्रोलियम मंत्री ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आग्रह किया कि वो राजस्थान विश्विविद्यालय की एक शाखा बाड़मेर में भी लेकर आए ताकि आने वाले समय में विद्यार्थी पेट्रोलियम से जुड़े विषयों का अध्ययन कर सके जिससे शिक्षा में और भी गुणवत्ता आ जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सरस्वती नदी के पानी को लाएंगे ऊपर

कार्यक्रम में मौजूद लोग
पेट्रोलियम मंंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजस्थान के पश्चिमी जिलों में किसी समय पर बहने वाली लुप्त हो चुकि सरस्वती नदी को लेकर कहा कि सरकार पूरी कोशिश में जुटी है कि एक बार फिर से सरस्वती नदी को का पानी मरूप्रदेश के लोगों को मिल सके।


जमीन के काफी नीचे तक बहने वाली इस नदी के पानी को किसी भी माध्यम से  ऊपर  लेकर आने की कोशिश की जाएगी। प्रधान ने बाड़मेरवासियों के समक्ष ये वादा किया कि पेट्रोलियम मंत्रालय भी सरस्वती नदी के पुन:उत्थान को लेकर किए जा रहे कार्यों में पूरा सहयोग करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें