फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जाने की आस में कांग्रेस में शुरू हुआ ये Countdown

Wed, 13 Dec 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय पर कांउटडाउन घड़ी
विज्ञापन
राजस्थान में एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं तो वहीं भाजपा सरकार घोषणाओं के जरिए अपनी पैठ मजबूत बनाने में जुट गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान में आज भाजपा को चार साल पूरे हो गए। वर्षगांठ के मौके पर सरकार चार साल बेमिसाल के नारे के साथ जश्न मना रही है। झुंझुनूं में मुख्य समारोह में वसुंधरा राजे ने घोषणाओं का पिटारा खोला। अपनी उपलब्धियां गिनाई और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। 

देखा जाए तो राजे सरकार का फोकस उन इलाकों में जहां भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनावों में अच्छा नहीं रहा। यही वजह है कि इस बार मुख्य समारोह शेखावटी के झुंझुनूं में मनाया गया। यहां जो घोषणाएं की गई उनमें ज्यादातर शहीद सैनिकों के परिवारों को समर्पित रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग सेना में नौकरियां कर रहे हैं। इसके बहाने एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश भाजपा ने की है। इसका संकेत राजे ने अपने भाषण में किया। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं में सात विधानसभा सीटों में से दो पर ही भाजपा है, लेकिन सरकार ने सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाएं गए हैं।  
विज्ञापन

और इधर नाकामियों की गिनती

स‌चिन पायलट
इसके तहत यहां सैनिक स्कूल खोलने की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करने की घोषणा की गई। बजट और जमीन आवंटन की कार्रवाई जल्द करने की घोषणा सीएम ने की। उन्होंने पटियाला की तर्ज पर झुंझुनूं में खेल संस्थान खोलने और सभी खेल अकादमियों को शामिल किया जाएगा।  दूसरी तरफ, सरकार की चौथी वर्षगांठ पर कांग्रेस ने वसुंधरा सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। 

कांग्रेस मुख्यालय पर राजे सरकार के कार्यकाल के काउंटडाउन को दर्शाने वाली एक बड़ी डिजिटल घड़ी लगाई गई। इसके साथ ही यहां पर लिखा है कि जन-जन के सपने होंगे साकार, जनता ​का मिलेगा स्नेह और प्यार...जब कांग्रेस की बनेगी सरकार, इंतजार है अब केवल...।

दूसरी तरफ आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चार साल में भ्रष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार हर मोर्चों पर नाकाम साबित हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें