भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 नवंबर को जयपुर से राज्यभर के युवाओं से संवाद करेंगे। राज्य में छह केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से युवा अमित शाह से लाइव सवाल पूछ सकेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे सवाल पूछे जा सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को बताया कि अमित शाह टैगोर पब्लिक स्कूल में बने सेंटर से प्रदेश के करीब दो लाख युवाओं से लाइव संवाद करेंगे। इसके लिए जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में केंद्र बनाए जाएंगे।