फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्कर टायर फटने के बाद भी दौड़ाते रहे कैंटर, एक तस्कर की मौत, फायरिंग भी

Mon, 26 Feb 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर
विज्ञापन
देश भर में गो-तस्करी के गढ़ के रुप में पहचान रखने वाले अलवर जिले में लगातार पुलिस व गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं हो रही है। शनिवार देर रात अलवर के रैणी में फिर से पुलिस व गो-तस्करों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक गो-तस्कर की मौत हो गई जबकि एक मौके से फरार हो गया। हालांकि गो-तस्कर की मौत पुलिस फायरिंग में नहीं अपितु कैंटर के नीचे कुचलने के कारण हुई। मृतक की पहचान नूहं जिले के रहने वाले आस मोहम्मद के तौर पर हुई है। जबकि फरार गो-तस्कर का नाम राहुल बताया जा रहा है। अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि जब्त कैंटर से 25 गोवंश मुक्त कराए गए है। जिनमें पांच मृत मिल है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दौड़ाते रहे कैंटर

फाइल फोटो।
उन्होंने बताया कि आरोपियों का जब पुलिस ने पीछा किया तो वे कैंटर को काफी दूर तक दौड़ाकर ले गए। कैंटर के टायर फटने के बाद भी आरोपी रिम के सहारे ही कैंटर दौड़ाते रहे। इस दौरान वे पुलिस पर फायरिंग भी करते रहे। इस बीच आरोपी चलते कैंटर से कूद गए और आस मोहम्मद कैंटर के पहियों के नीचे आ गया। एसपी प्रकाश ने बताया कि आस मोहम्मद ने मौके पर दम तोड़ दिया। आस मोहम्मद की पहचान उसकी जेब से मिले मोबाइल से हुई। आस मोहम्मद के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि आस मोहम्मद कहां गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें