फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई लाठी-भाटा जंग, एक गिरफ्तार

Mon, 05 Mar 2018 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार गो-तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलवर जिले में गो-तस्करी का एक बार फिर से मामला सामने आया है जिसमें गो-तस्करों और पुलिस के बीच लाठी भाटा जंग हो गई। अलवर के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के तकीया के पास टपूकड़ा थाना पुलिस व गो-तस्कर की आमने-सामने हुई लाठी भाटा जंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं एक गो-तस्कर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन



दोनों  पुलिसकर्मी सुनील व जयभगवान का ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई । टपूकड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात खोरी के पास नाकाबंदी की। कच्चे रास्तों से आ रहे गो-तस्करों ने पुलिस टीम को देख पथराव कर दिया व लाठियों से वार करने लगे।

पुलिसकर्मी भी गो-तस्करों से भिड़ गए व  एक गो-तस्कर सद्दाम पुत्र इशाक निवासी उबाराका  को मौके पर ही काबू कर लिया व गोवंश मुक्त करा लिए। अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें